
— चर्चा में क्यों ?
हाल ही में केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ग्रामीण भारत में 30000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की समय सीमा को विस्तारित करते हुए वर्ष 2026 कर दिया है।
—- प्रमुख बिंदु
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पीएम कुसुम योजना के तहत वर्ष 2022 तक ग्रामीण भारत मे 30 हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
— पीएम कुसुम योजना
- पूरा नाम : प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान
- कब शुरू : 2019
- संबंधित मंत्रालय :केंद्र नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- लक्ष्य : वर्ष 2022 ( अब वर्ष 2026 ) तक ग्रामीण भारत में 30000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करना