
7 फरवरी को प्रसिद्ध राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल की पुण्यतिथि मनाई जाती है| सचिंद्रनाथ सान्याल क्रांतिकारी का संगठन हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन था| इन जन्म 3 अप्रैल 1893 (बनारस) बंगाली ब्राह्मण समुदाय में हुआ था| छोटी सी उम्र में ही स्वतंत्रता और क्रांतिकारी विचार रखते थे l
पटना में अनुशीलन समिति नामक संगठन की स्थापना इन्होंने ही कराई| गदर पार्टी की योजना का हिसाब तथा राम बिहारी बोस के सहयोगी के रूप में यह आगे आए| गदर पार्टी योजना में शामिल होने के लिए उम्र कैद की सजा भी काटी|
सेल्यूलर जेल अंडमान निकोबार में करावास के दौरान 1922 में इनकी पुस्तक बंदी जीवन (A Life Of Captivity) लिखी बाद में कुछ समय के लिए जेल से रिहा कर दिया गया किंतु, पुनः ब्रिटिश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अप्रैल 1927 में दूसरी बार दूसरी बार सेल्यूकस जेल में कैद कर दिया गया|
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने भारत को जापानी मदद से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भारत रक्षा अधिनियम 1941 के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया| इस दौरान, उन्हें तपेदिक (टीवी) नामक रोग हो गई जो, उनके लिए घातक साबित हुई रोग होने के बाद 7 फरवरी 1942 को उनका निधन हो गया|