
केंद्रीय मत्स्य पालन पशु पालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने लोकसभा में देश के दुग्ध उत्पादन पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने खाद्य और कृषि संगठन भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है।
देश के दुग्ध उत्पादन में वर्ष 2014-15 और 2021-22 के दौरान 51% की वृद्धि दर्ज की गई है साथ ही भारत का वैश्विक दुग्ध उत्पादन में योगदान 2021-22 में 24% हो गया है इसके बाद अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे संयुक्त राज्य का स्थान है
ध्यान देने की बात यह है कि पशुपालन और डेयरी विभाग, डेयरी क्षेत्र में किसानों को आर्थिक रुप से लाभ देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाता है|
राष्ट्रीय गोकुल मिशन
राष्ट्रीय पशुधन मिशन
राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD)आदि
राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम(NPDD)
लांच फरवरी 2014 में इसे तीन मौजूदा योजनाओं को मिलाकर शुरू किया गया था जो की है-
गहन डेयरी विकास कार्यक्रम
गुणवत्तापूर्ण व स्वस्थ दूध उत्पादन हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करना
सहकारी समितियों को सहायक
उद्देश्य-
दूध, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाना और संगठित प्रसंस्करण मूल्यवर्धन तथा विवरण की हिस्सेदारी को बढ़ाना| जुलाई 2021 में NPDD का पुनर्गठन किया गया|